Q. भारत में एकल नागरिकता की अवधारणा निम्नलिखित में से किस देश से ली गई है? Answer:
इंग्लैंड
Notes: भारतीय संविधान में संसदीय प्रणाली, कानून का शासन, कानून बनाने की प्रक्रिया और एकल नागरिकता ब्रिटिश संविधान से ली गई है। भारत में पूरे देश के लिए एक समान नागरिकता का प्रावधान है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 9 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से किसी अन्य देश की नागरिकता लेता है तो वह भारतीय नागरिक नहीं रहता।