झारखंड और पश्चिम बंगाल में बहने वाली दामोदर नदी का उद्गम स्थल झारखंड के लोहरदगा जिले में छोटा नागपुर पठार स्थित चुल्हापानी नामक स्थान है। यह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी में मिलती है। कभी विनाशकारी बाढ़ों के कारण इसे बंगाल का शोक कहा जाता था, लेकिन अब कई बांधों के निर्माण से बाढ़ पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। यह भारत की सबसे प्रदूषित नदियों में से एक है।
This Question is Also Available in:
English