नाइल नदी का मुहाना मिस्र में स्थित है। यह उत्तर अफ्रीका की प्रमुख और अफ्रीका की सबसे लंबी नदी है। नाइल नदी का जलग्रहण क्षेत्र 11 देशों को जोड़ता है, जिनमें तंजानिया, युगांडा, रवांडा, बुरुंडी, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, केन्या, इथियोपिया, इरीट्रिया, दक्षिण सूडान, सूडान और मिस्र शामिल हैं। यह नदी दो स्रोतों से निकलती है। श्वेत नाइल या व्हाइट नाइल बुरुंडी या रवांडा से निकलती है, जबकि नीली नाइल या ब्लू नाइल इथियोपिया की टाना झील से उत्पन्न होती है। ये दोनों नदियां सूडान के खार्तूम में मिलती हैं और वहां से नाइल नदी बनती है जो मिस्र से होकर बहती हुई भूमध्य सागर में मिस्र के नाइल डेल्टा में मिल जाती है। नाइल नदी मिस्र और सूडान के लिए प्रमुख जल स्रोत है।
This Question is Also Available in:
English