Q. घटोत्कच के पिता का क्या नाम था?
Answer: भीम
Notes: घटोत्कच के पिता का नाम भीम तथा माता का नाम हिडिम्बा था| घटोत्कच महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक है। घटोत्कच ने ही इन्द्र द्वारा कर्ण को दी गई अमोघ शक्ति को अपने ऊपर चलवाकर अर्जुन के प्राणों की रक्षा की थी। हिडिम्बा राक्षसी के गर्भ से भीमसेन के द्वारा घटोत्कच की उत्पत्ति हुई थी। घट-हाथी का मस्तक + उत्कच= केशहीन। इसका मस्तक हाथी के मस्तक जैसा और केश-शून्य होने के कारण यह घटोत्कच नाम से प्रसिद्ध हुआ। यह असल में मिश्र संतान था, इस कारण इसमें मनुष्यों और राक्षसों की विशेषताएँ विद्यमान थीं। भीमसेन के साथ हिडिम्बा का संयोग वन में हो गया था और वहीं घटोत्कच का जन्म हुआ था। फलतः पाण्डवों को राज्य की तथा संतान की प्राप्ति होने से पहले इसकी प्राप्ति हो गई थी। वनवास के समय पाण्डवों को इससे और इसके जाति-भाइयों से बड़ी सहायता मिली थी। यह पाण्डवों को अपना आत्मीय समझता था और वे भी इस पर पुत्र जैसा स्नेह रखते थे।