Q. ऋग्वैदिक दशराज्ञ युद्ध में भरत किस नदी के तट पर विजयी हुए? Answer:
परुष्णी नदी
Notes: ऋग्वेद के अनुसार प्रसिद्ध दशराज्ञ युद्ध सुदास नामक भरत के त्रित्सु वंशीय राजा और दस प्रमुख जनजातियों- पुरु, यदु, तुर्वस, अनु, द्रुह्यु, अलिन, पक्थ, भलानस, शिव और विषाणिन के संघ के बीच हुआ था। परुष्णी नदी के तट पर हुए इस रक्तरंजित और निर्णायक युद्ध में भरत विजयी हुए।