Q. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित नहीं है?
Answer: कान्हा- किसली राष्ट्रीय उद्यान
Notes: कान्हा- किसली राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित नहीं है| कान्हा- किसली राष्ट्रीय उद्यान 940 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है| वर्ष 1879 में इसे वन आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था| वर्ष 1897 से 1910 तक यह अंग्रेजों का शिकार स्थल था। इसे वर्ष 1933 में अभय वन, 1952 में अभ्यारण तथा 1 जून 1955 को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। इसे वर्ष 1974 में प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत शामिल किया गया था। यह प्रदेश का प्रथम अभ्यारण, प्रथम उद्यान व प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत शामिल प्रथम उद्यान है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान भारत का प्रथम टाइगर रिजर्व है जिसने वर्ष 2017 में अपना शुभंकर भूरसिंह द बारहसिंघा जारी किया। इसका डिजाइन रोहन चक्रवर्ती द्वारा बनाया गया हैं| कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत वर्ष 1963-65 में प्रसिद्ध वन्य जीव विशेषज्ञ जॉर्ज स्कॉलर ने वन्य जीव संरक्षण पर कार्य किया था, जिसका उल्लेख जेम्स फोर्सिथ ने अपनी पुस्तक सेंट्रल इंडिया हाई लैण्डस 1860 में किया है। यहां बाघों की सर्वाधिक संख्या पाई जाती है। यहां हालो व बंजर घाटी स्थित है। ब्रांडेर ने अपनी पुस्तक वाइल्ड एनीमल इन सेण्ट्रल इंउिया में बंजर घाटी का वर्णन किया है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में स्थित बामनी दरार को सूर्यास्त पॉइंट के रूप में जाना जाता है , जो कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का सबसे ऊँचा क्षेत्र है, यहाँ बंजर स स�