Q. तेरहताली नृत्य का प्रमुख वाद्य यंत्र कौनसा है?
Answer:
मंजीरा
Notes: तेरहताली नृत्य का प्रमुख वाद्य यंत्र मंजीरा है| तेरहताली नृत्य राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नृत्यों में से एक है, जो बैठकर किया जाता है| यह नृत्य कमाड़ जाति के लोगों द्वारा किया जाता है| इस नृत्य में महिलाएं अपने हाथ, पैरों व शरीर के 13 स्थानों पर मंजीरे बाँध लेती है| तेरहताली नृत्य करने वाली महिलाएँ दोनों हाथों में बँधे मंजीरों को गीत की ताल व लय के साथ तेज गति से शरीर पर बँधे अन्य मंजीरों पर प्रहार करती हुईं विभिन्न भाव-भंगिमाएं प्रदर्शित करती हैं। इस नृत्य के समय पुरुष तंदूरे की तान पर रामदेव जी के भजन गाते है|