Page-1957 of हिन्दी

करंग द्वीप कहाँ पर स्थित है?

करंग द्वीप देश के उतर-पूर्वी हिस्से में मौजूद ताजे पानी की सबसे बड़ी झील लोकटक के मध्य स्थित है|

फेथ, यूनिटी, डिसिप्लिन (द आईएसआई ऑफ़ पाकिस्तान) पुस्तक के लेखक कौन है?

फेथ, यूनिटी, डिसिप्लिन (द आईएसआई ऑफ़ पाकिस्तान) पुस्तक के लेखक जर्मनी के इतिहासकार हाइन किसलिंग है| हाइन किसलिंग ने इस पुस्तक में दावा किया है, कि पाकिस्तान में किसी भी पार्टी की सरकार आए, लेकिन वहां की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI ..

‘टाइगर एंड टर्टल : मैजिक माउंटेन’ कहाँ पर स्थित है?

जर्मनी के पश्चिमी शहर डुइसबर्ग में स्कल्पचर ‘टाइगर एंड टर्टल : मैजिक माउंटेन’ स्थित है| हीक मटर और उलरिच गेंथ का 21 मीटर ऊँचा यह स्कल्पचर जर्मनी का सबसे बड़ा स्कल्पचर है| इसे बनाने में 20 लाख यूरो की लागत ..

नक्श लायलपुरी कौन थे?

नक्श लायलपुरी मशहूर गीतकार और शायर थे| उन्होंने ‘नन्हामुन्ना राही हूं’, ‘मेरे देश की धरती’ जैसे देशभक्ति और ‘जिंदगी की ना टूटे लड़ी’, ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ जैसे रोमांटिक गीत लिखे थे| उनका जन्म पंजाब के लायलपुर (जो की ..

“एसआरके : 25 ईयर्स ऑफ़ ए लाइफ” के लेखक कौन है?

इसके लेखक समर खान है| यह पुस्तक शाहरुख़ खान के जीवन के उतार-चढाव पर आधारित है|

मैजिकल लैंटर्न फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जाता है?

यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष न्युलर ईयर से पहले आयोजित किया जाता है| इसमें बड़ी-बड़ी लालटेन लगाई जाती है, जिसमे ब्रिटेन की सबसे बड़ी पार्लियामेंट की 15 मीटर लंबी लालटेन भी है|

ल्युमीनेरियस उत्सव कहाँ पर मनाया जाता है?

स्पेन के गांव सेन बार्तोलोम डी लोस पिनरेस में ल्यूमीनेरियस उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव का आयोजन करीब 300 साल पुराने जानवरों के संरक्षक संत एंथोनी की याद में किया जाता है।

यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (सर्न) का हेड क्वार्टर कहाँ है?

यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (सर्न) का हेड क्वार्टर जिनिवा(स्विजरलैंड) में है|

‘द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराड्रोक्स’ के लेखक कौन है?

‘द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराड्रोक्स’ के लेखक उल्लेख एनपी है| यह पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर आधारित है| इस पुस्तक में बाबरी मस्जिद, अयोध्या राम मंदिर, गोधरा कांड से लेकर गोवा के कई प्रकरणों का जिक्र है|

पिनियन लेखन प्रणाली के जनक कौन है?

चीन के भाषाविद झोउ युयांग को पिनियन (रोमन में चीनी भाषा लिखने की प्रणाली) का जनक माना जाता है|