Page-1907 of हिन्दी
‘मंत्रा-एम” क्या है?
‘मंत्रा-एम” मानवरहित टैंक है| यह किसी भी इलाके में सुरक्षाबालों के बढ़ने के समय लैंड माइन या किसी भी तरह के बम को पकड़ने में सक्षम है| ये नक्सल इलाकों में बेहद कारगर है| यह किसी भी जगह हमले की ..
मानव तस्करी के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
मानव तस्करी के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 30 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस मानव तस्करी के पीड़ित लोगों की परेशानियों को सामने लाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
विश्व का सबसे बड़ा बुक स्टोर कहाँ पर स्थित है?
विश्व का सबसे बड़ा बुक स्टोर तेहरान के अब्बासाबाद हिल्स में स्थित है| यह बुक स्टोर 7 लाख वर्ग फीट में बना विश्व का सबसे बड़ा बुक स्टोर है| इस स्टोर में मूवी थियेटर, आर्ट गैलरी, साइंस हॉल भी है।बच्चों ..
भारत में पहली बार राष्ट्रगान कब गाया गया था?
भारत में पहली बार राष्ट्रगान 16 दिसम्बर 1911 को कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था| पहली बार जन गण मन की संगीतबद्ध प्रस्तुति जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में की गई थी। 24 जनवरी 1950 को जन गण मन ..
वुशु क्या है?
वुशु मार्शल आर्ट की विधाओं जैसे जूडो-कराटे, ताइक्कान्डो में से एक है, यह जूडो-कराटे, ताइक्कान्डो की तुलना में कम चर्चित है| हाल ही में भारत के शशिकांत महतो ने मलेशिया में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है| इससे ..
ब्रिक्स की स्थापना कब की गई थी?
ब्रिक्स की स्थापना 16 जून 2006 में की गई थी| ब्रिक्स (BRICS) उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ का शीर्षक है। इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इन्ही देशों के अंग्रेज़ी में नाम के प्रथमाक्षरों ..
विश्व बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व बाघ दिवस प्रतिवर्ष 29 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस वन्य प्राणी बाघ की स्थिति के बारें में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के रूप में भी जाना जाता ..
विश्व हेपेटाइटिस कब मनाया जाता है?
विश्व हेपेटाइटिस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस हेपेटाइटिस के रोकथाम, परीक्षण, उपचार के बारें में लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|हेपेटाइटिस वायरल ए, बी, सी, डी और ई चार प्रकार के होते ..
इंग्लैंड ने पहला विश्व कप फुटबॉल का ख़िताब कब जीता था?
इंग्लैंड ने पहला विश्व कप फुटबॉल का ख़िताब 1966 में जीता था| इंग्लैंड ने विश्व कप फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में पश्चिम जर्मनी को 4-2 से हराकर यह ख़िताब जीता था| यह फीफा वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण था|
‘फ्रंटबॉल’ क्या है?
‘फ्रंटबॉल’ दुनिया का सबसे नया गेम है| यह स्क्वैश की तरह का एक गेम है। लेकिन स्क्वैश में रैकेट से गेंद को दीवार पर हिट करना होता है। जबकि फ्रंटबॉल में हाथ से रबर की गेंद हिट करनी होती है। ..