Page-1825 of हिन्दी
“एफएटीएफ” क्या है?
“एफएटीएफ” एक अंतर-सरकारी संस्था है| यह संस्था गैर-कानून आर्थिक मदद को रोकने के नियम बनाती है| “एफएटीएफ” की ग्रे या ब्लैक लिस्ट में डाले जाने वाले देश को अन्तराष्ट्रीय संस्थाओं से कर्ज मिलने में काफी कठिनाई आती है|
“ओईसीडी” का पूरा नाम क्या है?
“ओईसीडी” का पूरा नाम आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (Organization for Economic Corporation and Development) है| यह 35 सदस्य देशों का एक अंतर सरकारी संगठन है|
‘यूएसएएफ एफ-15ई’ क्या है?
‘यूएसएएफ एफ-15ई’ अमेरिकी वायुसेना का स्ट्राइक ईगल युद्धक विमान है| यह विमान दुश्मन के रडार में चकमा देने में सक्षम है| इसे खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में उड़ने के लिए तैयार किया गया है| यह जमीं से 250 फिट की ..
विश्व का पहला एटीएम कहाँ पर स्थापित किया गया था?
विश्व का पहला एटीएम लंदन के एनफिल्ड में स्थापित किया गया था| इसे 27 जून 1967 में स्थापित किया गया था|
संयुक्त राष्ट्र कुटीर, लघु और मध्यम आकार उद्योग दिवस कब मनाया जाता है?
संयुक्त राष्ट्र कुटीर, लघु और मध्यम आकार उद्योग दिवस प्रतिवर्ष 27 जून को मनाया जाता है| यह दिवस सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने और नवाचार, रचनात्मक और सभी के टिकाऊ कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता ..
‘यूएनआरडब्ल्यूए’ का पूरा नाम क्या है?
‘यूएनआरडब्ल्यूए’ का पूरा नाम यूनाइटेड नेशन्स रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी है| यह एजेंसी फिलिस्तीनी शरणार्थियों के कल्याण के लिए कार्य करती है|
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग क्या है?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग केन्द्रीय सरकार का एक उपक्रम है, जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करता है| विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विश्वविद्यालयों को मान्यता भी देता है| विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित ..
“सेशेल्स” क्या है?
“सेशेल्स” हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह राष्ट्र है| यह अफ़्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व में और मेडागास्कर के, उत्तर पूर्व में स्थित है| सेशेल्स में अफ़्रीकी महाद्वीप के किसी भी अन्य देश के ..
हाल ही में इंति रायमी फेस्टिवल किस देश में मनाया जा रहा है?
इंति रायमी फेस्टिवल पेरू में मनाया जा रहा है| इंति रायमी इंका साम्राज्य का धार्मिक फेस्टिवल है| इंका साम्राज्य प्री कोलंबियन अमेरिका का सबसे बड़ा साम्राज्य था। यह फेस्टिवल सूर्य देव के सम्मान में मनाया जाता है|
‘कुरान्डा सीनिक रेलमार्ग’ कहाँ पर स्थित है?
‘कुरान्डा सीनिक रेलमार्ग’ ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड राज्य में स्थित है| यह रेलमार्ग मात्र 37 किलोमीटर लंबा है| इस रेल मार्ग में 15 गुफाएं, 93 शार्प कॉर्नर और 40 से अधिक पुल आते हैं। इसे 1882-1891 में तैयार किया गया था|