Page-1601 of हिन्दी

किस राज्य सरकार ने भवन निर्माण योजना को स्वीकृति देने के लिए ऑनलाइन सुविधा लांच की?

उत्तर  – कर्नाटक कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारास्वामी ने हाल ही में भवन निर्माण योजना स्वीकृति, भूमि उपयोग परिवर्तन तथा अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए वेबसाइट लांच की। इस प्रणाली को LBPAS (Online Land and Building Plan Approval System) नाम ..

हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र की किस कंपनी ने भारतीय नौसेना को हैवी वेट टारपीडो की आपूर्ति करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर –  भारत डायनामिक्स लिमिटेड हैदराबाद बेस्ड सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को “वरुणास्त्र” नामक सुपर हैवी वेट  टारपीडो की आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस अनुबंध की कुल लागत 1,187.82 करोड़ ..

कारमाइकल कोयला खदान परियोजना किस देश से सम्बंधित है?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया कारमाइकल कोयला खदान परियोजना ऑस्ट्रेलिया से सम्बंधित है, हाल ही में अहमदाबाद बेस्ड अदानी समूह को इस विवादित परियोजना के लिए अंतिम मंज़ूरी मिल गयी है। यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कोयला खदान परियोजना होगी। इसे प्रतिवर्ष ..

नवीनतम फीफा रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम किस स्थान पर काबिज़ है?

उत्तर – 101 हाल ही में फीफा ने विश्व रैंकिंग जारी की, इस रैंकिंग में बेल्जियम की फुटबॉल टीम पहले स्थान पर काबिज़ है। इस रैंकिंग में भारत 101वें स्थान पर बना हुआ है, भारत अप्रैल, 2019 में जारी की ..

2019 बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड किस भारतीय NGO को प्रदान किया गया?

उत्तर –  अक्षय पात्र बंगलुरु बेस्ड गैर-सरकारी संगठन ‘अक्षय पात्र’ ने हाल ही में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड जीता। यह NGO देश भर के स्कूलों में लाखों बच्चों को मध्याह्न भोजन प्रदान करता है। मुख्य बिंदु अक्षय पात्र ..

विश्व शांति सूचकांक 2019 में भारत का रैंक कौन सा है?

उत्तर – 141वां हाल ही में विश्व शांति सूचकांक जारी किया गया, इस सूचकांक में 163 देशों की सूची में भारत 141वें स्थान पर है। भारत पिछले वर्ष के मुकाबले 5 स्थान नीचे फिसला है। मुख्य बिंदु इस सूचकांक में ..

कोपा अमेरिका 2020 के लिए किस एशियाई देश को आमंत्रित किया गया है?

उत्तर –  क़तर दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल गवर्निंग बॉडी CONMEBOL ने ऑस्ट्रेलिया और क़तर को कोपा अमेरिका 2020 में हिस्सा के लिए आमंत्रित किया है। कोपा अमेरिका 2020 का आयोजन अर्जेंटीना और कोलंबिया द्वारा किया जायेगा। मुख्य बिंदु कोपा अमेरिका ..

बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की, वे किस देश से हैं?

उत्तर – मलेशिया मलेशिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की है। गौरतलब है कि ली चोंग वेई कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके कारण बैडमिंटन में उनके कमबैक की उम्मीदें काफी कम हो गयी हैं। पिछले वर्ष ही ..

किम्बरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम का मौजूदा अध्यक्ष कौन सा देश है?

उत्तर –  भारत भारत किम्बरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम का संस्थापक सदस्य है, भारत 2019 के लिए इसका मौजूदा अध्यक्ष देश है। किम्बरले प्रोसेस की अंतर-सत्रीय बैठक का आयोजन मुंबई में 17 से 21 जून के बीच किया जायेगा। इस बैठक ..

किस देश के राष्ट्रपति को किर्गिजस्तान का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया?

उत्तर – चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हाल ही में किर्गिजस्तान के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “मानस आर्डर ऑफ़ द फर्स्ट डिग्री” प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार बिश्केक में प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार 19वें ..