Page-1440 of हिन्दी
विश्व में सबसे लम्बे समय तक राष्ट्रपति बनने वाले शख्स कौन हैं जिन्हें हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी परिसंपत्ति घोषित करने के लिए कहा है?
उत्तर – तेओदोरो एम्बासोगो तेओदोरो ओबियांग एन्गुएमा एम्बासोगो विश्व में सबसे लम्बे समय तक राष्ट्रपति रहने वाले व्यक्ति हैं। वे इक्वेटोरियल गिनी के राष्ट्रपति हैं। वे 1979 में सत्ता में आये थे। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्तीय सहायता प्राप्त करने ..
हाल ही में केंद्र सरकार ने वय वंदना योजना के लिए आधार लिंकिंग को अनिवार्य किया है, इस योजना के लाभार्थी कौन हैं?
उत्तर – वरिष्ठ नागरिक प्रधानमंत्री वय वंदना योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना है। इस योजना में 60 वर्ष या इससे अधिक के लोगों को कवर किया जाता है। सरकार ने हाल ही में इस योजना के लिए ..
केंद्र सरकार राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 2020 शहरी समृद्धि उत्सव के लिए विचार-विमर्श कर रही है, इसका उपयोग सरकार की किस पहल के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया जायेगा?
उत्तर – दीनदयाल अन्त्योदय अभियान – राष्ट्रीय शहरी आजीविका अभियान शहरी समृद्धि उत्सव का आयोजन सरकार द्वारा दीनदयाल अन्त्योदय अभियान – राष्ट्रीय शहरी आजीविका अभियान (DAY-NULM) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है। इस इवेंट के द्वारा ..
किस उष्णकटिबंधीय तूफ़ान (tropical storm) को उर्सुला के नाम भी जाना जाता है?
उत्तर – फेनफोन तूफ़ान हाल ही में फेनफोन तूफ़ान (Typhoon Phanfone) के कारण फिलीपींस में भारी तबाही हुई है, इस तूफान को उर्सुला नाम से भी जाना जाता है। इस तूफ़ान के कारण कई लोगों की मौत हुई और हजारों ..
हाल ही में कौन सा लड़ाकू विमान सेवानिवृत्त हुआ जिसे बहादुर नाम से जाना जाता है?
उत्तर – मिग 27 भारतीय वायुसेना ने मिग 27 के फ्लीट को सेवानिवृत्त कर दिया है। इस लड़ाकू विमान को सोवियत संघ द्वारा विकसित किया गया था, भारत में इसका निर्माण हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा किया जाता था। मिग 27 ..
हाल ही में शहीद उधम सिंह की 120वीं जयंती मनाई गयी, वे किस घटना से सम्बंधित हैं?
उत्तर – जलियांवाला बाग़ हत्याकांड शहीद उधम सिंह का जन्म पंजाब में 26 दिसम्बर, 1899 को हुआ था। वे जलियांवाला बाग़ हत्याकांड से सम्बंधित हैं। उन्होंने पंजाब के तत्कालीन गवर्नर माइकल ओ’डायर को मार गिराया था।
आदित्य L1 मिशन किस कक्षा में कार्य करेगा?
उत्तर – प्रभामंडल आदित्य L1 भारत का पहला सूर्य मिशन है। इस मिशन को इसरो द्वारा 2020 में लांच किया जाएगा। यह मिशन प्रभामंडल कक्षा (halo orbit) से कार्य करेगा, यह एक त्रि-आयामी कक्षा है। इस मिशन के द्वारा सूर्य ..
महाराष्ट्र कैबिनेट ने हाल ही में शिव भोजन कार्यक्रम को मंज़ूरी दी, इस कार्यक्रम को किस उद्देश्य के लिए शुरू किया जाएगा?
उत्तर – सब्सिडाइज्ड भोजन महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में शिव भोजन कार्यक्रम को मंज़ूरी दे दी है, इस कार्यक्रम के तहत राज्य में मात्र 10 रुपये में सब्सिडाइज्ड भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।
क्रूज़ शिप सबरीना विक्टोरिया का परिचालन किस नदी में किया जाएगा?
उत्तर – यांग्त्सी सबरीना विक्टोरिया एक रिवर क्रूज़ शिप है, इसे 2020 से चीन की यांग्त्सी नदी में चलाया जाएगा। यह सबसे बड़ी रिवर क्रूज़ शिप है। इसका निर्माण न्यूयॉर्क बेस्ड विक्टोरिया क्रूज़ लाइन द्वारा किया जा रहा है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को हाल ही में आंध्र प्रदेश में सप्तमातृका के बारे में संस्कृत शिलालेख प्राप्त हुआ, यह किस राजा के द्वारा जारी किया गया था?
उत्तर – सातवाहन राजा विजय हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को आंध्र प्रदेश में सातवाहन राजा विजय द्वारा जारी शिलालेख प्राप्त हुआ है। यह ब्राह्मी लिपि में लिखा गया है, इसमें सप्तमातृका का उल्लेख किया गया है। यह दक्षिण ..