Page-1435 of हिन्दी
विदेश मंत्रालय ने हाल ही में मेडागास्कर और कोमोरोस को हिन्द महासागर क्षेत्र डिवीज़न में शामिल किया है, इससे पहले वे किस डिवीज़न का हिस्सा थे?
उत्तर – पूर्व व दक्षिण अफ्रीका डिवीज़न विदेश मंत्रालय ने मेडागास्कर और कोमोरोस को हिन्द महासागर क्षेत्र मंडल में शामिल किया है। यह डिवीज़न भारत के समुद्री पड़ोसियों श्रीलंका, मालदीव, मॉरिशस और सेशल्स से सम्बंधित है।
हाल ही में जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा ‘विलय दिवस’ घोषणा की गयी, यह किस तिथि को मनाया जाएगा?
उत्तर – 26 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा 26 अक्टूबर को “विलय दिवस” (Accession Day) घोषित किया गया है। इस दिन महाराजा हरी सिंह ने विलय संधि पर हस्ताक्षर किये थे। अब 26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक अवकाश होगा।
हाल ही में जारी किये गये सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2019-20 में किस राज्य को प्रथम स्थान मिला?
उत्तर – केरल सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2019-20 में केरल पहले स्थान पर रहा। इस सूचकांक में हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हैं। 2018 में भारत का कम्पोजिट स्कोर 57 ..
बांधवगढ़ बाघ रिज़र्व में हाल ही में हाथियों की आबादी बसाई गयी है, यह रिज़र्व किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – मध्य प्रदेश बांधवगढ़ बाघ रिज़र्व मध्य प्रदेश में स्थित है। यह उमरिया जिले में 105 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे 1968 में राष्ट्रीय उद्यान तथा 1993 में बाघ रिज़र्व घोषित किया गया था।
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा पेरुमकालियाट्टम किस राज्य का परंपरागत नृत्य है?
उत्तर – केरल पेरुमकालियाट्टम केरल का परंपरागत नृत्य है। हाल ही में कासरगोड में कई वर्षों के बाद इस नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इसे थेय्यम ऋतू के लिए प्रस्तुत किया गया।
हाल ही में पत्थलगड़ी आन्दोलन के दौरान पंजीकृत किये गये सभी मामले वापस ले लिए गये हैं, यह आन्दोलन किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर – झारखण्ड झारखण्ड सरकार ने हाल ही में पत्थलगड़ी आन्दोलन के दौरान पंजीकृत किये गये सभी मामले वापस लेने का निर्णय लिया है। इस आन्दोलन से सम्बंधित लोग भारत सरकार तथा राज्य सरकार का शासन स्वीकार करने से इन्कार ..
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – सिनेमा भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को देश के सर्वोच्च सिनेमा सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया। अमिताभ बच्चन को यह सम्मान ..
किस महिला ने हाल ही में सबसे लम्बी स्पेस फ्लाइट का रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर – क्रिस्टीन कोच अन्तरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच ने महिला वर्ग में सबसे लम्बी स्पेस फ्लाइट का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पेग्गी व्हिटसन के रिकॉर्ड को तोड़ा, पेग्गी व्हिटसन ने 2016-17 में 288 दिन तक अन्तरिक्ष स्टेशन में रहने का रिकॉर्ड ..
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा प्रोटीन इम्पोर्टिंन-11 किस प्रकार के कैंसर से सम्बंधित है?
उत्तर – कोलोरेक्टल कैंसर वैज्ञानिकों के अनुसार इम्पोर्टिंन-11 प्रोटीन बीटा-कैटेनिन प्रोटीन को कोशिका के केंद्र में ले जाने का कार्य करता है। इम्पोर्टिंन-11 प्रोटीन की कोडिंग IPO11 जीन द्वारा की जाती है।
एटरियेल फिब्रीलेशन टेक्नोलॉजी के कारण हाल ही में एप्पल पर मुकद्दमा किया गया है, इस तकनीक का उपयोग किस लिए किया जाता है?
उत्तर – अनियमित ह्रदय की धड़कन का पता लगाने के लिए एटरियेल फिब्रीलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग अनियमित ह्रदय की धड़कन का पता लगाने के लिए किया जाता है। एप्पल वाच में इस तकनीक का उपयोग व्यक्ति के ह्रदय के कार्य ..