Page-1432 of हिन्दी

कैप्टेन विक्रम बत्रा के नाम पर दिल्ली के मुबारका चौक का नाम रखा जाएगा, वे किस युद्ध में शहीद हुए थे?

उत्तर – कारगिल युद्ध दिल्ली सरकार की नामकरण समिति ने प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन करने की अनुशंसा की है। इसके अलावा मुबारका चौक का नाम कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टेन विक्रम बत्रा के ..

अमेरिका ने हाल ही में कतेब हेज्बोल्लाह नामक सैन्य समूह पर हमला किया , यह सैन्य समूह किस देश में बेस्ड है?

उत्तर – इराक अमेरिका ने हाल ही में इराकी सैन्य समूह कतेब हेज्बोल्लाह पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिका द्वारा यह कारवाई कतेब हेज्बोल्लाह के राकेट हमले में अमेरिकी कांट्रेक्टर की मृत्यु के जवाब में की गयी है।

ताइवान ने हाल ही में किस देश के विरुद्ध घुसपैठ-रोधी कानून पारित किया है?

उत्तर – चीन ताइवान की संसद ने हाल ही में घुसपैठ-रोधी कानून पारित किया है। इसका उद्देश्य ताइवान की राजनीती में चीन के हस्तक्षेप को कम करना है।

स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 में किस शहर को सबसे स्वच्छ घोषित किया गया है?

उत्तर – इंदौर केंद्र सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुसार इंदौर को लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इस सूची में कलकत्ता का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। इस सूची में 10 लाख से ..

डोर्निएर एयरक्राफ्ट को हाल ही में ऑटर्स स्क्वाड्रन में शामिल किया गया, यह किस प्रकार का एयरक्राफ्ट है?

उत्तर – लाइट यूटिलिटी एयरक्राफ्ट हाल ही में लाइट यूटिलिटी एयरक्राफ्ट डोर्निएर को नंबर 41 ऑटर्स स्क्वाड्रन में शामिल किया गया। इसके लिए पालम एयर फ़ोर्स स्टेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डोर्निएर-228 एयरक्राफ्ट एक कुशल तथा हल्का ..

नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन के विकास के लिए गठित टास्क फ़ोर्स का नेतृत्व किसके द्वारा किया जायेगा?

उत्तर – आर्थिक मामले सचिव नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन पर 102 लाख करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। इसके तहत 2019-20 से 2024-25 तक के लिए अधोसंरचना का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

गृह मंत्री ने हाल ही में सशस्त्र सीमा बल के कार्य की समीक्षा की, सशस्त्र सीमा बल को पहले किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर – स्पेशल सर्विस ब्यूरो गृह मंत्री ने हाल ही में सशस्त्र सीमा बल के कार्य की समीक्षा की। सशस्त्र सीमा बल केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, इसे 2001 से पहले स्पेशल सर्विस ब्यूरो के नाम से जाना जाता था।

किस मंत्रालय ने रोज़गार प्रदाताओं तथा कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘संतुष्ट’ नामक पोर्टल लांच करने का निर्णय लिया है?

उत्तर – श्रम व रोज़गार मंत्रालय श्रम व रोजगार मंत्रालय ने हाल ही में रोज़गार प्रदाताओं तथा कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘संतुष्ट’ नामक पोर्टल लांच करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर श्रम कानूनों ..

किस राज्य में पहली बार बर्फीले तेंदुए के लिए प्रथम सर्वेक्षण किया जाएगा?

उत्तर – उत्तराखंड उत्तराखंड में शीत ऋतू के बाद पहली बार बर्फीले तेंदुए के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। विशेषज्ञों का मत है कि राज्य में लगभग 80 बर्फीले तेंदुए मौजूद हैं। परन्तु अभी तक राज्य में बर्फीले तेंदुए की गिनती ..

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा झंडा फहराने की 76वीं वर्षगाँठ के लिए किस स्थान पर समारोह का आयोजन किया गया?

उत्तर – अंडमान व निकोबार द्वीप पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा झंडा फहराने की 76वीं वर्षगाँठ के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।