Page-1431 of हिन्दी
गगनयान मिशन के लिए किस भारतीय संगठन के चार कर्मचारियों को रूस में प्रशिक्षण के लिए चुना गया है?
उत्तर – भारतीय वायुसेना हाल ही में मिशन गगनयान के लिए वायुसेना से चार लोगों को चुना गया है। इन वायुसेना के जवानों को रूस में अंतरिक्षयात्रियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। गगनयान मिशन के तहत भारत पहली बार अन्तरिक्षयात्रियों ..
किन दो देशों ने 1988 में परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौते पर हस्ताक्षर किये थे?
उत्तर – भारत और पाकिस्तान भारत और पाकिस्तान प्रतिवर्ष 1 जनवरी को अपने-अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान प्रदान करते हैं। यह आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौते (Agreement on Prohibition of ..
बर्धमान विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल
बर्धमान विश्वविद्यालय की स्थापना 15 जून 1960 को पश्चिम बंगाल सरकार ने एक शिक्षण और संबद्ध विश्वविद्यालय के रूप में की थी। बर्धमान, बीरभूम, बांकुरा, पुरुलिया और हुगली (श्रीरामपुर को छोड़कर) क्षेत्राधिकार में आते हैं। तीस स्नातक कार्यक्रम विश्वविद्यालय द्वारा ..
ओडिशा के विश्वविद्यालय
ओडिशा के विश्वविद्यालय सीखने के केंद्र हैं, जो भारत में छात्रों की विविध शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, ओडिशा की कुल साक्षरता दर 73.5 प्रतिशत है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर भारत में एक ज्ञान ..
तुर्की ने GNA के साथ सैन्य तथा समुद्री समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, GNA क्या है?
उत्तर – लीबिया की अंतरिम सरकार गवर्नमेंट ऑफ़ नेशनल एकॉर्ड (GNA) और तुर्की ने हाल ही में सैन्य तथा समुद्री समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इससे लीबिया में संघर्ष में वृद्धि होने के आसार जताए जा रहे हैं।
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे मोलोतोव रिबनट्रॉप समझौते पर नाज़ी जर्मनी ने किस देश के साथ हस्ताक्षर किये थे?
उत्तर – सोवियत संघ नाज़ी जर्मनी और सोवियत संघ ने लगभग 80 वर्ष पूर्व मोलोतोव रिबनट्रॉप समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। हाल ही में रूस ने इस समझौते तथा इसके गुप्त प्रोटोकॉल को सार्वजनिक किया है।
हाल ही में किस एप्प के द्वारा #IndiaSupportsCAA अभियान लांच किया गया?
उत्तर – नमो एप्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नमो एप्प से नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में #IndiaSupportsCAA अभियान लांच किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जागरूक करवाना है।
हाल ही में पुनर्जीवन के असफल प्रयास के कारण सुर्ख़ियों में रहीं मेक्सिको की सबसे प्रदूषित नदी कौन सी है?
उत्तर – सेंटिआगो नदी संयुक्त राष्ट्र ने सेंटिआगो नदी को मेक्सिको की सबसे प्रदूषित नदी घोषित किया है। 2017 के आंकड़ों के अनुसार मेक्सिको के एक तिहाई से भी कम औद्योगिक कचरे का उपचार किया जाता है।
फिल्म उद्योग में महिलाओं से सम्बंधित समस्याओं के लिए किस राज्य सरकार ने जस्टिस हेमा कमीशन का गठन किया है?
उत्तर – केरल सरकार केरल सरकार ने जस्टिस हेमा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है, इस आयोग का उद्देश्य मलयालम सिनेमा में महिलाओं को पेश आने वाली समस्याओं का विश्लेषण करना है।
‘द कैमल’, ‘द मोंगूज’, ‘काबूम’ तथा ‘एलुमिनियम’ क्या हैं?
उत्तर – क्रिकेट बैट ‘द कैमल’, ‘द मोंगूज’, ‘काबूम’ तथा ‘एलुमिनियम’ विभिन्न प्रकार के क्रिकेट बैट हैं। हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के राशिद खान ने ‘द कैमल’ बैट का उपयोग किया था, जिसके बाद यह विभिन्न प्रकार के बैट सुर्ख़ियों ..