Page-1422 of हिन्दी

किस मंत्रालय ने हाल ही में NEST (New, Emerging and Strategic Technologies) डिवीज़न की शुरुआत की है?

उत्तर – विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय ने हाल ही में NEST (New, Emerging and Strategic Technologies) डिवीज़न की शुरुआत की है। यह डिवीज़न उभरती हुई टेक्नोलॉजी से सम्बंधित मामलों पर कार्य करेगा। यह डिवीज़न 5G और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र ..

HexGn की “Global Top 10 Cities for Start-up Funding” में किन दो भारतीय शहरों को शामिल किया गया है?

उत्तर – दिल्ली एनसीआर और बंगलुरु अनुसन्धान एजेंसी HexGn ने स्टार्टअप इकोसिस्टम में फंडिंग पैटर्न का हाल ही में अध्ययन किया। पिछले वर्ष टेक्नोलॉजी स्टार्टअप के लिए अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग 22% की गिरावट के साथ 293 अरब डॉलर रही। परन्तु भारत ..

रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

उत्तर – भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (Indian Railway Protection Force Service) कर दिया गया है। इसके साथ ही RPF को ग्रुप ए स्टेटस प्रदान किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन किस भारतीय शहर में किया जाएगा?

उत्तर – विशाखापत्तनम विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन के 14वें संस्करण का आयोजन विशाखापत्तनम में जनवरी, 2021 में किया जाएगा। इसका आयोजन “एसोसिएशन ऑफ़ फिजिशियंस ऑफ़ इंडियन ओरिजिन” द्वारा किया जाएगा। इसके 13वें संस्करण का आयोजन जुलाई, 2019 में हैदराबाद में ..

हाल ही में थिएटर कलाकार रत्ना ओझा का निधन हुआ, वे किस राज्य से थीं?

उत्तर – असम हाल ही में असम की थिएटर कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता रत्ना ओझा का निधन हुआ। उन्होंने राज्य में थिएटर नाटक को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा वे सामाजिक मुद्दों में भी काफी सक्रिय रूप ..

राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की स्थापना किस शहर में की जायेगी?

उत्तर – नागपुर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की आधारशिला महाराष्ट्र के नागपुर में रखी। इस अकैडमी में सभी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल ..

किस शहर में आल इंडिया पुलिस जुडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – नई दिल्ली केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल द्वारा नई दिल्ली में आल इंडिया पुलिस जुडो क्लस्टर चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट का आयोजन 4 जनवरी से 7 जनवरी के बीच किया जा ..

किस देश ने हाल ही में प्रवाल भित्ति के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगाया है?

उत्तर – पलाऊ पलाऊ (प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश) ने प्रवाल भित्ति (coral reef) के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो चुका है कि अधिकतर सनस्क्रीन में पाए जाने वाले ..

किस राज्य के परिवहन विभाग ने महिलाओं के लिए “दामिनी” नामक हेल्पलाइन लांच की है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सार्वजनिक सड़क परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए “दामिनी” नामक हेल्पलाइन लांच की है। इस हेल्पलाइन नंबर “81142-77777” पर व्हाट्सएप्प तथा कॉल के द्वारा सहायता प्राप्त की जा ..

खादी व ग्रामोद्योग आयोग के पहले रेशम प्रसंस्करण प्लांट की स्थापना किस राज्य में की गयी है?

उत्तर – गुजरात खादी व ग्रामोद्योग उद्योग ने हाल ही ही में गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में प्रथम रेशम प्रसंस्करण प्लांट का उद्घाटन किया है। इसके द्वारा पटोला साड़ी के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, यह गुजरात की ट्रेडमार्क साड़ी की ..