Page-1408 of हिन्दी
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में किस पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट’ किया?
उत्तर – कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए, इस दौरान उन्होंने कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट पर स्मारक डाक टिकट जारी किये। इस मौके पर कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट ..
किस भारतीय उद्यमी ने DHFL जनरल इंश्योरेंस कंपनी का अधिग्रहण किया?
उत्तर – सचिन बंसल फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल ने DHFL जनरल इंश्योरेंस कंपनी का अधिग्रहण किया। उन्होंने वाधवन ग्रुप से इस कंपनी को 100 करोड़ रुपये में खरीदा। यह अधिग्रहण इन्वेस्टमेंट फर्म ‘नवी टेक्नोलॉजीज’ के माध्यम से किया गया।
लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के नौसैनिक संस्करण ने नौसेना के किस एयरक्राफ्ट कैरिएर पर लैंडिंग की?
उत्तर – आईएनएस विक्रमादित्य लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के नौसैनिक संस्करण ने भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरिएर आईएनएस विक्रमादित्य पर सफल लैंडिंग की। आईएनएस विक्रमादित्य के डेक पर लैंड करने के बाद 87 मीटर के दूरी में पूरी तरह से ..
केन्द्रीय गृह मंत्री ने नई दिल्ली में I4C केंद्र को लांच किया, यह केंद्र किससे सम्बंधित है?
उत्तर – साइबर अपराध देश के गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 10 जनवरी, 2020 को आधुनिक ‘भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ (I4C) का उद्घाटन किया। इसके साथ उन्होंने ‘राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल’ राष्ट्र को समर्पित किया। ..
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे फवाद मिर्ज़ा किस खेल से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – एक्वेस्ट्रियन फवाद मिर्ज़ा ने एक्वेस्ट्रियन इवेंट में टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वे एक्वेस्ट्रियन इवेंट में ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय राइडर हैं। इम्तियाज़ अनीस को सिडनी ओलिंपिक में वाइल्डकार्ड के ज़रिये ..
HDFC ने किस निजी बीमा कंपनी में अधिकाँश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है?
उत्तर – अपोलो म्युनिक हेल्थ इंश्योरेंस HDFC ने हाल ही में अपोलो म्युनिक में 1485 करोड़ रूपये में 50.80% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, आरबीआई और IRDAI ने भी मंज़ूरी दे दी है। इसके बाद अपोलो म्युनिक ..
किस राज्य सरकार ने हाल ही में अशफाकुल्लाह खान जूलॉजिकल गार्डन के लिए 234 करोड़ रुपये मंज़ूर किये?
उत्तर – उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने गोरखपुर में अशफाकुल्लाह खान जूलॉजिकल गार्डन के लिए 234 करोड़ रुपये मंज़ूर किये। इस उद्यान का नाम स्वतंत्रता सेनानी अशफाकुल्लाह खान के नाम पर रखा गया है। इस उद्यान का क्षेत्रफल 121 ..
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में KYC नियमों में बदलाव किया, अब आरबीआई ने किस प्रकार के प्रमाणीकरण को मंज़ूरी दी है?
उत्तर – विडियो-बेस्ड प्रमाणीकरण भारतीय रिज़र्व बैंक ने विडियो-बेस्ड ई-KYC (नो योर कस्टमर) को मंज़ूरी दे दी है। यह आधार बेस्ड होगा, इसमें यूजर विडियो चैट के दौरान अपने दस्तावेज दिखा सकता है।
यूरेशिया ग्रुप की ‘टॉप रिस्क्स 2020’ सूची में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार को किस स्थान पर रखा गया है?
उत्तर – 5 यूरेशिया ग्रुप ने हाल ही में ‘टॉप रिस्क्स 2020’ सूची जारी की, इसमें विश्व के सबसे बड़े भू-राजनीतिक जोखिमों का वर्णन किया गया है। इस सूची में नरेन्द्र के मोदी नेतृत्व में भारत सरकार को पांचवा सबसे ..
हाल ही में चिदानंद मूर्ती का निधन हुआ, वे किस भाषा के विद्वान थे?
उत्तर – कन्नड़ हाल ही में कन्नड़ भाषा के विद्वान व लेखक चिदानंद मूर्ती का निधन हुआ। उन्होंने कन्नड़ भाषा में कई पुस्तकें लिखी हैं। उन्होने कन्नड़ भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।