Page-1406 of हिन्दी
शंघाई सहयोग संगठन के अजूबों की सूची में किस भारतीय स्मारक को शामिल किया गया है?
उत्तर – स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी भारत के स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी को शंघाई सहयोग संगठन के 8 अजूबों में शामिल किया गया है। “स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी” विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है, इसकी ऊंचाई 182 मीटर है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र ..
टॉप 500 कंपनियों में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका को अलग करने के लिए डेडलाइन कब तक निश्चित की गयी है?
उत्तर – 1 अप्रैल, 2022 सेबी ने हाल चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका को अलग करने के लिए अप्रैल, 2022 की डेडलाइन निश्चित की है। यह नियम टॉप 500 कंपनियों पर लागू होगा। चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका ..
हाल ही में किस राष्ट्रीय उद्यान में आर्द्र क्षेत्र की विभिन्न 96 पक्षी प्रजातियाँ पायी गयी?
उत्तर – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान हाल ही में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में की गयी गणना के अनुसार इस उद्यान में आर्द्र क्षेत्र की विभिन्न 96 पक्षी प्रजातियाँ पायी गयी हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, यह ..
त्साई इंग-वेन को किस देश का राष्ट्रपति पुनर्नियुक्त किया गया है?
उत्तर – ताइवान त्साई इंग-वेन को ताइवान का राष्ट्रपति पुनर्नियुक्त किया गया, उन्हें 57% से अधिक वोट प्राप्त हुए। त्साई इंग-वेन ने चुनाव प्रचार के दौरना चीन से अपने देश की प्रभुसत्ता की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की ..
केन्द्रीय गृह मंत्री ने देश की प्रथम साइबर अपराध रोकथाम इकाई ‘साइबर आश्वस्त’ को किस शहर में लांच किया?
उत्तर – गांधीनगर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को गांधीनगर में देश की प्रथम साइबर अपराध रोकथाम इकाई ‘साइबर आश्वस्त’ को लांच किया। इसका उद्देश्य साइबर अपराध से पीड़ित लोगों की सहायता करना है।
किस देश ने ATP सुपर कप 2020 टूर्नामेंट जीता?
उत्तर – सर्बिया सर्बिया ने स्पेन को हराकर ATP सुपर कप 2020 टूर्नामेंट जीता। पुरुष एकल वर्ग में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने स्पेन के राफेल नडाल को हराया। सर्बिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर यह ख़िताब जीता।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने किस जीव को संकटग्रस्त प्रजाति घोषित करने की सम्भावना पर बल दिया है?
उत्तर – कोआला ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मुताबिक कोआला को संकटग्रस्त प्रजाति घोषित किया जा सकता है। ऑस्ट्रलिया में फैली भीषण आग के कारण 25 लोगों की मौत हुई जबकि इस घटना में 1.25 अरब जानवर मारे गये।
हाल ही में किस बैंक ने सर्वाधिक 3 मिलियन फ़ास्टैग जारी किये?
उत्तर – पेटीएम पेमेंट्स बैंक पेटीएम ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा कि वह अब तक तीन मिलियन से अधिक फास्टैग जारी कर चुका है। इसके साथ ही पेटीएम देश में सर्वाधिक फास्टैग जारी करने वाला बैंक बन ..
हाल ही में किस देश में 350 किलोमीटर प्रतिघंटा गति वाली ड्राईवर-लेस बुलेट ट्रेन लांच की गयी?
उत्तर – चीन चीन ने हाल ही में ड्राईवर-लेस बुलेट ट्रेन लांच की, इसकी अधिकतम गति 350 किलोमटर प्रति घंटा है। यह नई ट्रेन बीजिंग और झांगजिआकू शहरों को जोड़ेगी, इसका संचालन 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलिंपिक के दौरान किया जाएगा। ..
दूसरी बार हांगकांग ओपन जीतने वाले वेड ओर्म्स्बी किस खेल से सम्बंधित हैं?
उत्तर – गोल्फ ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष प्रोफेशनल गोल्फर वेड ओर्म्स्बी ने हाल ही में दूसरी बार हांगकांग ओपन का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में शेन लौरी दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता का आयोजन हांगकांग के हानलिंग में किया गया।