Page-1402 of हिन्दी

हाल ही में केन्द्रीय सड़क परिवहन व उच्चमार्ग मंत्री द्वारा ‘नेशनल हाईवे एक्सीलेंस अवार्ड्स’ प्रदान किये गये, इन पुरस्कारों की स्थापना कब की गयी थी?

उत्तर – 2018 ‘नेशनल हाईवे एक्सीलेंस अवार्ड्स’ की शुरुआत वर्ष 2018 में केन्द्रीय सड़क परिवहन व उच्चमार्ग मंत्रालय द्वारा की गयी थी। यह पुरस्कार निर्माण, संचालन, रख-रखाव तथा सड़क सुरक्षा में अच्छा कार्य करने वाली कंपनियों को दिए जाते हैं। ..

स्विस बैंक जूलियस बायर द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार विलासता वस्तुओं (luxury goods) के लिए सबसे महंगा शहर कौन सा है?

उत्तर – हांगकांग स्विस बैंक जूलियस बायर द्वारा हाल ही में विश्व के 28 शहरों में विलासता वस्तुओं व सेवाओं का अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में पाया गया कि विलासता वस्तुएं व सेवाएं हांगकांग में सबसे अधिक महँगी हैं। ..

यकृत व पित्त विज्ञान संस्थान (Institute of Liver and Biliary Sciences) किस स्थान पर स्थित है?

उत्तर – नई दिल्ली यकृत व पित्त विज्ञान संस्थान (Institute of Liver and Biliary Sciences) दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित स्वायत्त संस्थान है। यह यकृत तथा पित्त से सम्बंधित रोगों के लिए सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल है। इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा ..

हाल ही में MTHL प्रोजेक्ट के पहले गर्डर (शहतीर) को लांच किया गया, MTHL प्रोजेक्ट पूरा होने पर यह भारत का सबसे लम्बा समुद्री पुल होगा, MTHL किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – महाराष्ट्र महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में मुंबई ट्रांस हारबर लिंक (MTHL) प्रोजेक्ट के पहले गर्डर (शहतीर) को लांच किया। यह प्रोजेक्ट मुंबई को रायगड़ जिले से जोड़ता है। यह 2022 तक क्रियाशील हो जायेगा। ..

मैकडोनाल्डस इंडिया ने हाल ही में किस फ़ूड डिलीवरी प्लेटफार्म के साथ साझेदारी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर – ज़ोमैटो मैकडोनाल्डस इंडिया ने हाल ही ज़ोमैटो के साथ साझेदारी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते के बाद मैकडोनाल्डस के उत्पादों को ग्राहकों तक डिलीवर किया जा सकेगा। इससे मैकडोनाल्डस के कार्य क्षेत्र में विस्तार ..

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में किस भाषा की ‘तुगलक’ पत्रिका की 50वीं वर्षगाँठ में हिस्सा लिया?

उत्तर – तमिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ की 50वीं वर्षगाँठ में विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। इस पत्रिका की स्थापना चो रामास्वामी द्वारा की गयी थी। इस साप्ताहिक पत्रिका को इसकी बेहतरीन तर्कशीलता तथा राजनीतिक ..

भारत ने किस देश के साथ रक्षा सहयोग के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर – फ़िनलैंड रायसीना डायलॉग 2020 के दौरान भारत और फ़िनलैंड ने रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये। यह MoU रक्षा उपकरणों के उत्पादन, अनुसन्धान व विकास से सम्बंधित है। DefExpo 2018 से दोनों देशों ..

‘सक्षम’ अभियान किससे सम्बंधित है?

उत्तर – ईंधन संरक्षण केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम संरक्षण अनुसन्धान संघ (PRCA) देश में तेल व गैस के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘सक्षम’ अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को करेगा। इसका मुख्य ..

हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 145वां स्थापना दिवस मनाया गया, यह किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है?

उत्तर – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय 15 जनवरी, 2020 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 145वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत 1875 में हुई थी। इस दिवस को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी ..

दिसम्बर, 2019 में खुदरा महंगाई पांच वर्षों के उच्चतम स्तर 7.35% पर पहुँच गयी है, खुदरा महंगाई से जुड़े आंकड़े किस संगठन द्वारा जारी किये जाते हैं?

उत्तर – राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) खुदरा महंगाई को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के द्वारा मापा जाता है, इससे सम्बंधित आंकड़े केन्द्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी किये जाते हैं। नवीनतम आंकड़ों ..