Page-1355 of हिन्दी

कोरोनावायरस के कारण हाल ही में बाल्टिक ड्राई इंडेक्स गिरावट के चलते सबसे निम्नतम स्तर पर पहुँच गया है, बाल्टिक ड्राई इंडेक्स के द्वारा किसकी ट्रैकिंग की जाती है?

उत्तर – मालवाहक दर (freight rates) बाल्टिक ड्राई इंडेक्स के द्वारा विश्व के सबसे बड़े कार्गो पोत की मालवाहक दरों को ट्रैक किया जाता है, हाल ही में इन दरों में भारी कमी आई है।

उत्तर प्रदेश का सीर गोवर्धनपुर किस भक्ति संत का जन्म स्थान है?

उत्तर – रविदास संत रविदास 14वीं सदी के संत व उत्तर भारत में भक्ति आन्दोलन के संस्थापक थे। उनका जन्म बनारस के निकट सीर गोवर्धनपुर में हुआ था।

अंटार्कटिका प्रायदीप के एस्पेरान्ज़ा बेस पर हाल ही में तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, अब यह अंटार्कटिका का सबसे गर्म स्थान बन गया है, एस्पेरान्ज़ा बेस अंटार्कटिका में किस देश का अनुसन्धान स्टेशन है?

उत्तर – अर्जेंटीना एस्पेरान्ज़ा बेस (होप बेस) अंटार्कटिका के ट्रिनिटी प्रायदीप की होप बे में स्थित अर्जेंटीना का स्थायी अनुसन्धान स्टेशन है।

‘बैटरीगेट’ शब्द किस टेक कंपनी से सम्बंधित है?

उत्तर – एप्पल बैटरीगेट का उपयोग एप्पल के पुराने iPhone मॉडल में परफॉरमेंस कण्ट्रोल के लिए किया जाता है। हाल ही में इसके लिए फ्रांस ने एप्पल पर 25 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘SPICe’ शब्द किस क्षेत्र से सम्बंधित है?

उत्तर – व्यापार व अर्थव्यवस्था कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय SPICe (Simplified Proforma for Incorporating Company Electronically) फॉर्म को नए वेब फॉर्म SPICe+ से रीप्लेस कर रहा है। इस फॉर्म का उपयोग नाम के पंजीकरण, कम्पनी इनकारपोरेशन, DIN आबंटन, PAN/TAN एप्लीकेशन इत्यादि ..

भारत में कितने प्रमुख बंदरगाहों का नाम व्यक्तियों के नाम पर रखा गया है?

उत्तर – चार भारत में कुल 12 प्रमुख बन्दरगाह हैं, यह बंदरगाह हैं : दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट, पारादीप पोर्ट ट्रस्ट, जवाहरलाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट, चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट, कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट, कामराजर पोर्ट ट्रस्ट, कोच्ची ..

हाल ही में सुर्खियों में रहा प्रोजेक्ट देज्फा किस देश से सम्बंधित है?

उत्तर – ईरान ‘देज्फा’ ईरान का साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट है, यह प्रोजेक्ट हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा। ईरान को लगातार DDoS तथा साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में इस एजेंसी ने एक बड़े DDoS ..

भारत के पहले गिलास-फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण किस राज्य में किया जाएगा?

उत्तर – उत्तराखंड उत्तराखंड में देश के पहले गिलास-फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर किया जाएगा। हाल ही में राज्य सरकार ने इस पुल के डिजाईन को मंज़ूरी दे दी ..

हाल ही में राजू भारतन का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

उत्तर – खेल पत्रकारिता राजू भारतन एक क्रिकेट पत्रकार व फिल्म इतिहासकार थे। हाल ही में उनका निधन हुआ। उन्होंने ‘Illustrated Weekly of India’ नामक पत्रिका के लिए 40 वर्ष तक कार्य किया। उन्होंने कई समाचार पत्रों में स्तंभकार के ..

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे प्रदीप सिंह किस खेल से जुड़े हुए हैं?

उत्तर – भारतोलन भारतीय भारतोलक प्रदीप सिंह ने राष्ट्रीय भारतोलन चैंपियनशिप में 102 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विकास ठाकुर ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस चैंपियनशिप में मीराबाई चानु और जेरेमी लालरिनुन्गा को ‘बेस्ट लिफ्टर’ ..