Page-1347 of हिन्दी
विश्व रेडियो दिवस 2020 की थीम क्या है?
उत्तर – रेडियो और विविधता (Radio and Diversity) 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मनोरंजन, सूचना तथा संचार माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व को रेखांकित करना है। इस अवसर पर ..
‘प्रधानमंत्री वन धन योजना’ किस केन्द्रीय मंत्रालय की फ्लैगशिप योजना है?
उत्तर – केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय ने 2019 में TRIFED के द्वारा प्रधानमंत्री वन धन योजना को लांच किया था। इस योजना का उद्देश्य वन उत्पादों का उपयोग करके जनजातीय लोगों के लिए आजीविका की व्यवस्था करना है। ..
‘स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर’ पहल को किस योजना के तहत शुरू किया गया है?
उत्तर – आयुष्मान भारत केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत के तहत स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर पहल लांच की, इस पहल के तहत प्रत्येक सरकारी स्कूल में दो अध्यापकों को ‘हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर’ चुना जायेगा। इस पहल को ईट ..
कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय फण्ड (International Fund for Agricultural Development) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – रोम कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय फण्ड (International Fund for Agricultural Development) का मुख्यालय इटली के रोम में स्थित है। यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेषीकृत एजेंसी है। हाल ही में इस एजेंसी के 43वें सत्र का आयोजन ..
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने 2020 के लिए वैश्विक वृद्धि दर को कम करके 2.2% किया है, विकास दर में यह कमी क्यों की गयी है?
उत्तर – वायरस फैलने के कारण इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने 2020 के लिए वैश्विक वृद्धि दर को 2.3% से कम करके 2.2% किया है। विकास दर में यह कमी चीन में वायरस फैलने के कारण की गयी, हाल ही में ..
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें प्राप्त हुई?
उत्तर – 62 हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें प्राप्त हुई हैं। इसके बाद अरविन्द केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटें प्राप्त ..
किस राज्य ने हाल ही में देश के अग्रणी कृषि संस्थानों के साथ राज्य में कृषि के विकास के लिए ज्ञापन समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के कृषि विभाग ने हाल ही में देश के 11 प्रमुख कृषि संस्थानों के साथ ज्ञापन समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते की तहत यह संस्थान राज्य में किसानों को आय को बढ़ाने ..
राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किस भारतीय शहर में किया गया?
उत्तर – भोपाल मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने किया। इस सम्मेलन में देश भर से जल विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में ‘वाटरमैन ऑफ़ ..
किस राज्य सरकार ने हाल ही में भूमिगत जल अधिनियम, 2020 को मंज़ूरी दी है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश 11 फरवरी, 2020 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में भूमिगत जल अधिनियम, 2020 को मंज़ूरी दी। इस अधिनियम का उद्देश्य भूमिगत जल के स्तर में सुधार करना है। इस अधिनियम के ..
राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् किस केन्द्रीय मंत्रालय के अधीन कार्य करती है?
उत्तर – केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् (National Productivity Council) का उद्देश्य देश में उत्पादकता को बढ़ावा देना है। यह परिषद् केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अधीन उद्योग संवर्धन व आंतरिक व्यापार विभाग के अधीन कार्य ..