Page-1341 of हिन्दी

2019 पुरुष FIBA विश्व बास्केटबॉल चैंपियनशिप को किस देश की टीम ने जीता?

स्पेन स्पेन ने  2019 पुरुष FIBA विश्व बास्केटबॉल चैंपियनशिप को अपने नाम किया, स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 95-75 से जीता।

भारत में 52वें राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस की थीम क्या है?

परिवर्तन के लिए इंजीनियरिंग भारत में प्रतिवर्ष 15 सितम्बर को राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को जाने-माने इंजीनियर सर मोक्षगुन्दम विस्वेस्वरैया के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। उन्हें 1955 में भारत रत्न से भी ..

आंध्र प्रदेश का पहला लोकायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

पी. लक्ष्मण रेड्डी जस्टिस पी. लक्ष्मण रेड्डी ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के प्रथम लोकायुक्त के रूप में शपथ ली। वे आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश हैं। उन्हें राज्यपाल बिस्वाभूषण हरिचंदन द्वारा विजयवाड़ा में शपथ दिलाई गयी। ..

एंड्यूरोमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाले पहले भारतीय मयंक वैद किस राज्य से हैं?

हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के मयंक वैद एंड्यूरोमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाले विश्व के 44वें तथा भारत के पहले व्यक्ति बन गये हैं। वे एकल वर्ग में इस ट्रायथलॉन को पूरा करने वाले पहले एशियाई व्यक्ति हैं।

भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक कौन हैं?

अंजली सिंह विंग कमांडर अंजली सिंह भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक बन गयी हैं जिन्हें विदेश में भारतीय मिशन में तैनात किया गया है। उन्हें रूस में भारतीय दूतावास में डिप्टी एयर अताशे नियुक्त किया गया है। अंजली सिंह ..

हाल ही में साथर का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे?

मलयालम साथर मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता थे, उनका निधन 17 सितम्बर, 2019 को अलुवा में हुआ। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में कार्य किया, इसमें कई तमिल व तेलुगु फ़िल्में भी शामिल हैं।

‘टर्ब्युलेंस एंड ट्राइंफ : द मोदी इयर्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

राहुल अगरवाल ‘टर्ब्युलेंस एंड ट्राइंफ : द मोदी इयर्स’ पुस्तक को राहुल अगरवाल तथा भारती एस. प्रधान  द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी की बाल्यकाल से प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा का वर्णन किया गया है।

‘टर्ब्युलेंस एंड ट्राइंफ : द मोदी इयर्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

राहुल अगरवाल ‘टर्ब्युलेंस एंड ट्राइंफ : द मोदी इयर्स’ पुस्तक को राहुल अगरवाल तथा भारती एस. प्रधान  द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी की बाल्यकाल से प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा का वर्णन किया गया है।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा कोडियाक्कराई वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है?

तमिलनाडु हाल ही में तमिलनाडु के कोडियाक्कराई वन्यजीव अभ्यारण्य में हिरण की जनसँख्या के पुनर्वास के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कोडियाक्कराई वन्यजीव अभ्यारण्य तमिलनाडु के वेदारन्यम जिले में स्थित है।

38वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले की थीम क्या है?

खिताबे खोलो दिमाग खोलो 38वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन 30 से अक्टूबर से 9 नवम्बर, 2019 के दौरान की जायेगी, इसकी थीम ‘किताबे खोलो, दिमाग खोलो’ है। इस पुस्तक मेले में विश्व भर के लेखक, प्रकाशक तथा बुद्धिजीवी ..