E20 ईंधन क्या है?

हाल ही में भारत सरकार ने E20 ईंधन को अपनाने के लिए एक प्रस्ताव रखा है। इसके लिए मसौदा अधिसूचना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रकाशित की गई है।

मुख्य बिंदु

E20 ईंधन 20% इथेनॉल और गैसोलीन का मिश्रण है। जबकि भारत में वर्तमान में मिश्रण का स्वीकार्य स्तर 10% इथेनॉल है। लेकिन अभी तक भारत केवल 5.6% सम्मिश्रण स्तर तक ही पहुँच पाया है।

E20 ईंधन क्या है?

यह वाहनों में इस्तेमाल होने वाला ईंधन है। इसके सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में कमी आएगी और इससे प्रदूषण कम होगा। चूंकि E20 ईंधन 20% इथेनॉल और गैसोलीन का मिश्रण है, इस प्रकार यह आर्थिक रूप से भी भारत के लिए लाभदायक है। इससे  भारत के तेल आयात में कमी आएगी और बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत होगी।

E20 ईंधन क्या है?

यह बायो-फ्यूल और बायोमास का एक बाई-प्रोडक्ट है, इसे मक्की, गन्ना और आलू इत्यादि से प्राप्त किया जा सकता है।  इथेनॉल एक अस्थिर, ज्वलनशील और एक रंगहीन तरल पदार्थ  है। गौरतलब है कि  इथेनॉल का उपयोग मादक पेय के एक सक्रिय घटक के रूप में भी किया जाता है। इथेनॉल का उपयोग एंटीसेप्टिक और कीटाणुनाशक के रूप में भी किया जाता है।

गैसोलीन

इसे आम भाषा में पेट्रोल भी कहा जाता है, यह एक स्पष्ट पेट्रोलियम-व्युत्पन्न ज्वलनशील तरल है। इसका उपयोग आमतौर पर ईंधन के रूप में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *