हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे कामी रीता किस देश से सम्बंधित हैं?

उत्तर – नेपाल

49 वर्षीय नेपाली शेरपा कामी रीता ने रिकॉर्ड 23वां माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई करते हुए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वे 23वीं बार विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत के शिखर पर पहुंचे।

कामी रीता शेरपा

कामी रीता शेरपा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के थामे गाँव के निवासी हैं। उन्होंने नेपाल की तरफ से माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई की। रीता ने 1994 में माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई का कार्य शुरू किया था। 2017 में कामी रीता माउंट एवेरेस्ट पर 21वीं बार सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले तीसरे व्यक्ति बने थे, इसके साथ उन्होंने फुरबा ताशी शेरपा तथा अपा शेरपा के रिकॉर्ड के बराबरी कर ली थी। 2018 में उन्होंने 22वीं बार माउंट एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की और सबसे अधिक बार माउंट एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का रिकॉर्ड बनाया।

शेरपा

शेरपा हिमालय तथा नेपाल में निवास करने वाला एक समूह है। शेरपा का शाब्दिक अर्थ “पूर्व के लोग” है। आरम्भ इस शब्द को उपयोग पूर्वी तिब्बत से नेपाल में प्रवास करने वाले लोगों के लिए किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *