हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे रहीम स्टर्लिंग किस देश से सम्बंधित हैं?

उत्तर – इंग्लैंड

इंग्लैंड के रहीम स्टर्लिंग को फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन द्वारा 2019 का फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर नामित किया गया। फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन के 400 सदस्यों में से रहीम स्टर्लिंग को 62% वोट मिले। रहीम स्टर्लिंग प्रीमियर लीग में मेनचेस्टर सिटी के लिए खेलते हैं। इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल अन्य फुटबॉलर्स वर्जिल वान दिक, हैरी केन, ईडन हैजर्ड, एलेग्जेंडर लाकाज़ेते, बर्नार्डो सिल्वा तथा डेविड सिल्वा थे।

रहीम स्टर्लिंग

रहीम स्टर्लिंग इंलैंड के प्रोफेशनल फुटबॉलर हैं, वे प्रीमियर लीग में मेनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के लिए खेलते हैं। वे विंगर तथा आक्रामक मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं। उनका जन्म जमैका में 8 दिसम्बर, 1994 को हुआ था। पांच वर्ष की आयु में उनका परिवार लन्दन में आकर बस गया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत क्कींस पार्क रेंजर्स के साथ की। बाद में 2010 में उन्होंने लिवरपूल के लिए खेलना शुरू किया। जुलाई, 2015 में उन्होंने 49 मिलियन पौंड के सौदे के बाद मेनचेस्टर सिटी के लिए खेलने शुरू किया। उन्होंने लिवरपूल के लिए 95 मैचों में 18 गोल किये जबकि मेनचेस्टर सिटी के लिए उन्होंने 128 मैचों में 48 गोल किये। इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 49 मैचों में आठ गोल किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *