हाल ही में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का कोच किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – इगोर स्तिमैक

क्रोएशिया के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी इगोर स्तिमैक को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। हाल ही में उनके नाम की अनुशंसा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की तकनीकी समिति द्वारा की गयी थी, इस समिति के प्रमुख श्याम थापा हैं।

भारतीय फुटबॉल टीम के साथ उनका पहला असाइनमेंट थाईलैंड में किंग्स कप 2019 होगा, इस मैच में भारत कैरिबियन देश कुराकाओ के साथ अपना पहला मैच खेलेगा।

इगोर स्तिमैक

  • इगोर स्तिमैक क्रोएशिया की स्वर्णिम पीढ़ी का हिस्सा थे, उस टीम ने 1998 फीफा विश्व कप में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
  • मेनेजर के रूप में उनका कार्यकाल 14 वर्ष का है। वे 2012 तथा 2013 में क्रोएशिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान थे। उनके कार्यकाल में क्रोएशिया विश्व फुटबॉल रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचा था। यह पिछले 15 वर्षों में क्रोएशिया की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग थी।
  • इसके अलावा उन्होंने सिबलिया विन्कोव्ची, हाज्दुक स्प्लिट, एफ. सी. ज़ाग्रेब, अल शाहनिया तथा सेपाहान जैसे फुटबॉल क्लब के साथ कार्य किया है।
  • उन्होंने क्रोएशिया के लिए 53 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। वे डिफेंडर के रूप में खेलते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *