हाल ही में बाबूलाल गौर का निधन हुआ, वे किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

उत्तर – मध्य प्रदेश

हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन 21 अगस्त, 2019 को हुआ। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 2 जून, 1930 को हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे, उन्हें मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रसार का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने 2018 में चुनावी राजनीती से सन्यास लिया था। वे अगस्त, 2004 से नवम्बर, 2005 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, उन्होंने 10 बार गोविन्दपुरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *