हाल ही में किस शहर ने पूर्ण महिला पुलिस गश्त इकाई “रानी अब्बक्का बल” को लांच किया?

उत्तर –  मंगलुरु सिटी पुलिस

मंगलुरु सिटी पुलिस ने हाल ही में “रानी अब्बक्का बल” नामक पूर्ण महिला पुलिस गश्त इकाई लांच की है। इसका गठन महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए किया गया है। इस बल को मॉल, बीच, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थानों तथा शहर के सार्वजनिक परिवहन में तैनात किया गया है। इस बल का नाम 16वीं शताब्दी की तटीय कर्नाटक की रानी अब्बक्का के नाम पर रखा गया है। वर्तमान में इस बल में 50 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *