हाल ही में किस देश ने भारत के लेफ्टिनेंट जनरल JFR जैकब को सम्मानित किया?

उत्तर – इजराइल

इजराइल ने 1971 युद्ध (बांग्लादेश स्वतंत्रता युद्ध) के नायक लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जैक फर्ज राफेल जैकब को इजराइल की एम्युनिशन हिल में वाल ऑफ़ ऑनर में प्लाक के साथ सम्मानित किया।

जैक फर्ज राफेल जैकब

  • जैक फर्ज राफेल जैकब भारत के छोटे से यहूदी समुदाय के सबसे प्रसिद्ध सदस्यों में से एक थे। उन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में कार्य किया।  उन्होंने भारतीय सेना की पूर्वी कमांड के चीफ ऑफ़ स्टाफ के रूप में भी कार्य किया।
  • उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध तथा भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1965 में हिस्सा लिया।
  • उन्होंने 1971 के युद्ध में ढाका में पाकिस्तानी सैनिकों की समझौता वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • उनका निधन 2016 में 92 वर्ष की आयु में हुआ था।

वाल ऑफ़ ऑनर

इसके द्वारा यहूदी सैनिकों के साहस के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है, जो अपने देश की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। इस वाल ऑफ़ ऑनर में 340 से अधिक वीर सैनिकों, अधिकारियों, महिलाओं, फ्रंट लाइन फाइटर्स के नाम शामिल हैं, जिन्होंने वीरता, प्रतिबद्धता तथा समर्पण का उत्तम परिचय दिया। इस वाल ऑफ़ ऑनर में एक अन्य भारत लेफ्टिनेंट जनरल जोसफ जेरी झीरद का नाम भी शामिल, वे भारतीय यहूदी सैनिक थे, वे 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *