विश्व व्यापार संगठन ने जारी की विश्व व्यापार रिपोर्ट, जानिए रिपोर्ट की मुख्य बातें
हाल ही में विश्व व्यापार संगठन ने वर्ल्ड ट्रेड रिपोर्ट, 2020 जारी की। इस रिपोर्ट में तकनीकी प्रगति और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकारी नीतियों को अपनाने का विश्लेषण किया गया है।
मुख्य बिंदु
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 संकट के कारण, लगभग 115 देशों ने डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर परिवर्तन को तेज करने के लिए नई डिजिटल और औद्योगिक रणनीतियों को अपनाया है। इसमें मुख्य रूप से डिजिटल इनोवेशन की सुविधा के लिए कर में छूट, डेटा तक पहुंच को संबोधित करने के लिए नीतियां, ज्ञान प्रसार, अनुसंधान और विकास इत्यादि शामिल हैं।
डिजिटल दुनिया में डेटा का बढ़ता महत्व डेटा स्थानीयकरण, गोपनीयता संरक्षण और डेटा ट्रांसफर पर नए अंतरराष्ट्रीय नियमों की अधिक मांग उत्पन्न कर रहा है।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदु
- इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व व्यापार संगठन ने सूचना प्रौद्योगिकी समझौते के माध्यम से टैरिफ को समाप्त करके नवाचार का समर्थन किया है।
- इस रिपोर्ट के अनुसार 2017 में भारत, जापान और चीन ने विश्व अनुसंधान और विकास में 40% का योगदान दिया है। 1996 में यह योगदान केवल 2% था।
- इस रिपोर्ट के अनुसार, “ब्रेन गेन इफेक्ट” रूस और चीन में मौजूद हैं, लेकिन भारत में नहीं।“ब्रेन गेन” बुद्धिमान और प्रशिक्षित पेशेवरों की संख्या में वृद्धि है जो देश में रहने और काम करने के लिए प्रवेश करते हैं क्योंकि वह देश अधिक से अधिक अवसर प्रदान करता है।
- इस रिपोर्ट के अनुसार, महामारी की शुरुआत के बाद से ऑनलाइन प्लेटफार्मों ने महत्वपूर्ण वृद्धि हासिल की है।उदाहरण के लिए, MercadoLibre ने 2020 की पहली तिमाही में राजस्व में 5% वृद्धि की जानकारी दी है इसी तरह, अलीबाबा ने पहली तिमाही की बिक्री में 22% की वृद्धि दर्ज की है।
- बदलती डिजिटल दुनिया में मुख्य चुनौती यह है कि बदलाव की सुविधा के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचे का निर्माण किया जाए।
विश्व व्यापार रिपोर्ट
यह रिपोर्ट वार्षिक रूप से प्रकाशित होती है। इसका उद्देश्य व्यापार, मुद्दों, नीतियों के रुझानों के बारे में समझ को बढ़ाना है। विश्व व्यापार रिपोर्ट, 2020 ने वर्तमान डिजिटल अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया है। यह रिपोर्ट बदलती दुनिया में विश्व व्यापार संगठन की भूमिका की व्याख्या भी करती है।