विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2019 की थीम क्या है?

उत्तर –  लोकतंत्र के लिए मीडिया

3 मई को प्रेस स्वतंत्रता के मौलिक सिद्धांतों का जश्न मनाने के साथ-साथ दुनिया भर में प्रेस की आजादी का मूल्यांकन करने हेतु हर साल विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस मीडिया की आजादी पर हमलों से मीडिया की रक्षा करने तथा मरने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्य करता है। वर्ष 2019 के लिए विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का विषय ‘Media for Democracy’ रखा गया है।

मुख्य तथ्य

1991 में यूनेस्को की जनरल असेंबली के 26 वें सत्र में अपनाई गई सिफारिश के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने दिसंबर 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी। यह विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पुरस्कार का 21वां वर्ष रहा है। इसका आरंभ वर्ष 1997 में हुआ था। कोलंबियन पत्रकार गिलेरमो कानो इसाज़ा के नाम पर इस पुरस्कार नाम रखा गया। गिलेरमो को उनके समाचार पत्र के दफ्तर के बाहर 17 दिसंबर 1986 को मार दिया गया था। संयुक्त रूप से इसका आयोजन फ्रांस, ग्रीस और लिथुआनिया के स्थायी मिशन द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *