विश्व निर्वाचन निकाय संघ (AWEB) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – सुनील अरोड़ा

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त विश्व निर्वाचन निकाय संघ (AWEB) के चेयरमैन बने, उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। भारत को रोमानिया से दो वर्ष की अवधि के लिए अध्यक्ष का कार्यभार सौम्पा गया है।

मुख्य बिंदु

2017 में बुखारेस्ट (रोमानिया की राजधानी) में भारत को विश्व निर्वाचन निकाय संघ (AWEB) का उपाध्यक्ष चुना गया था।

AWEB का झंडा इसके नए चेयरमैन सुनील अरोड़ा को सौंपा गया है, यह झंडा दो वर्ष तक भारतीय चुनाव आयोग के पास रहेगा। नई दिल्ली में India International Institute of Democracy and Election Management (IIIDEM) में एक AWEB केंद्र की स्थापना की जायेगी, इसकी स्थापना डॉक्यूमेंटेशन, अनुसन्धान व प्रक्षिक्षण इत्यादि के लिए की जायेगी।

सुनील अरोड़ा

सुनील अरोड़ा मौजूदा समय में भारत क३ 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। सुनील अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वे सितम्बर 2017 से चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यरत्त थे। केंद्र में वे कौशल विकास सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। इससे पहले वे सूचना व प्रसारण मंत्रालय में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे वित्त मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय तथा योजना आयोग में भी काम कर चुके हैं। वे पांच वर्षों तक एयर इंडिया के CMD भी रह चुके हैं। वर्ष 2016 में उन्हें प्रसार भारती का सलाहकार नियुक्त किया गया था, इसके बाद उन्हें भारतीय वित्त मामले संस्थान का सीईओ व निदेशक नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *