विश्व नारियल दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व नारियल दिवस को प्रत्येक वर्ष 2 सितम्बर को मनाया जाता है, इसका उद्देश्य नारियल की कृषि को बढ़ावा देना तथा इसकी उत्पादकता व विविधिकरण को बढ़ावा देना है। इस दिवस को एशियाई प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) के गठन याद में मनाया जाता है। भारत में इस दिवस को नारियल विकास बोर्ड के तहत मनाया जाता है। इस वर्ष के विश्व नारियल दिवस की थीम ‘अच्छे स्वास्थ्य, समृधि और कल्याण के लिए नारियल’ है। एशिया प्रशांत नारियल समुदाय एक अंतरसरकारी संगठन है, इसके 18 सदस्य हैं। यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में नारियल के विकास सम्बन्धी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। भारत APCC का संस्थापक सदस्य है। नारियल उत्पादन में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर है। भारत में प्रतिवर्ष 2437.80 करोड़ रुपये का उत्पादन किया जाता है, भारत में नारियल की उत्पादकता 11,616 नारियल प्रति हेक्टेयर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *