लिंकन इन द बार्डो उपन्यास के लेखक कौन है?

लिंकन इन द बार्डो उपन्यास के लेखक जॉर्ज सॉणडस है| यह उपन्यास अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के बेटे से मृत्यु के बाद साक्षात्कार का प्रयास करने की कहानी है। लिंकन जीवन और मृत्यु के बीच झूलते एक ऐसे अदृश्य बौद्ध स्थल में जाते हैं, जहां भूत रहते हैं। लिंकन को इन लोगों का एहसास नहीं होता है। ये लोग ऐसे कब्रिस्तान के आसपास घूमते हैं जहां लिंकन का बेटा विली दफन है। अदृश्य स्थल पर विली के भूत की तीन लोगों-हेन्स वोलमैन,रॉजर बेविन्स,एवरली थॉमस से दोस्ती हो जाती है। वे तीनों विली को मृत्यु के बाद का जीवन व्यतीत करने के लिए कहते हैं। एक रात तीनों की मुलाकात लिंकन से होती है। वे लोग विली को दैत्यों के कब्जे में जाते हुए देखते हैं। इसके बाद वे राष्ट्रपति को लौटने के लिए विवश करते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें यूनियन बनानी पड़ती है ताकि विली को दैत्यों के कब्जे से मुक्त किया जा सके। वे सब लिंकन की आत्मा में प्रवेश करते हैं। इस उपन्यास के जरिये सॉणडस लिंकन की मनस्थिति पर प्रकाश डालने की प्रयास किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *