लन्दन के नेहरु केंद्र का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – अमीश त्रिपाठी

प्रसिद्ध लेखक अमीश त्रिपाठी को लन्दन के नेहरु केंद्र का निदेशक नियुक्त किया गया है, यह केंद्र भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् के अधीन आता है।

अमीश त्रिपाठी

अमीश  त्रिपाठी “ईमोर्टल्स ऑफ़ मेलुहा”, “ सीक्रेट ऑफ़ द नागाज़” तथा “सीता – वारियर ऑफ़ मिथिला” जैसी प्रसिद्ध पुस्तकों के लेखक हैं। उन्हें राजनयिक श्रीनिवास गोत्रू के स्थान पर निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है, श्रीनिवास गोत्रू का चार वर्षीय कार्यकाल 2019 के आरम्भ में समाप्त हुआ था। उन्हें मेरिट के आधार पर नियुक्त किया गया था।

लन्दन का नेहरु केंद्र

लन्दन का नेहरु केंद्र एक सांस्कृतिक केंद्र है, यह लन्दन के साउथ औड्ले स्ट्रीट में स्थित है।  इसकी स्थापना 1992 में की गयी थी। इसका उद्देश्य भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। इस केंद्र की कमान गोपालकृष्ण गांधी तथा गिरीश कर्नाड जैसे व्यक्ति संभाल चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *