यूनाइटेड किंगडम ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को मंज़ूरी दी

हाल ही में यूनाइटेड किंगडम ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका वैक्सीन को उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन का निर्माण भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया ने किया है। बढ़ते कोरोनोवायरस मामले के बीच इस वैक्सीन की डोज़ लोगों को दी जाएगी। फिलहाल, सरकार ने वैक्सीन की 100 मिलियन डोज़ के लिए आर्डर दिया है, इससे लगभग 50 मिलियन लोगों का टीकाकरण करवाया जा सकता है।

मुख्य बिंदु

इस मौके पर यूनाइटेड किंगडम के स्वास्थ्य सचिव मैट हैंकॉक ने कहा, यह पूरी आबादी को कवर करेगा। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में कोरोनोवायरस का एक और अधिक संक्रामक स्ट्रेन पाया गया है। जिसके कारण कई देशों ने यूके से उड़ानें निलंबित कर दी हैं। भारत ने भी यूनाइटेड किंगडम से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है।

भारत में कोरोना वैक्सीन

भारत में अभी Covid-19 वैक्सीन का टीकाकरण शुरू नही किया है। हाल ही में भारत बायोटेक ने केंद्रीय दवा नियामक, DCGI को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए आवेदन दिया है। भारत बायोटेक द्वारा कोवाक्सिन नामक टीके का विकास किया गया है। इसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और फाइजर ने भी भारत में COVID-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मांगी है। शीघ्र ही भारत सरकार भी टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *