म्यूजिक अकैडमी के संगीत कलानिधि पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?

उत्तर –  एस. सौम्या

11वें DefExpo कर्नाटक संगीत शैली की प्रसिद्ध गायिका एस. सौम्या को संगीत कलानिधि पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है, यह पुरस्कार उन्हें कर्नाटक संगीत में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जा रहा है। यह पुरस्कार उन्हें 1 जनवरी, 2020 को प्रदान किया जायेगा।

अन्य पुरस्कार

संगीत कला आचार्य पुरस्कार – यह पुरस्कार सीता नारायणन तथा एम.एस. शीला को प्रदान किया जायेगा।

टी.टी.के. पुरस्कार – यह पुरस्कार नागास्वरम वादक व्यासरपड़ी कोतान्दरमण और राजकुमार भारती को प्रदान किया जायेगा।

म्यूजिकोलोजिस्ट पुरस्कार – यह पुरस्कार आरती एन. राव को दिया जायेगा।

नृत्य कलानिधि पुरस्कार – यह पुरस्कार नृत्यांगना प्रियदर्शिनी गोविन्द को प्रदान किया जायेगा।

संगीत कलानिधि पुरस्कार

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मद्रास संगीत अकादमी द्वारा कर्नाटक संगीत शैली से जुड़े संगीतकारों को प्रदान किया जाता है। संगीत कलानिधि कर्नाटक संगीत के सबसे उच्च पुरस्कारों में से एक माना जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1942 में हुई थी।

एस. सौम्या

वे संजय सुब्रमण्यम के बाद  इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली सबसे युवा संगीतकार हैं। वे डॉ. एस. स्वामीनाथन तथा टी. मुक्त की शिष्या हैं। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *