भारत में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है| भारत में प्रथम स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 में मनाया गया था| यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है| इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं| लाल किले पर सबसे पहले भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने झंडा फहराया था| ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया’ के तहत भारत में किसी भी स्थान पर खुले में सिर्फ रोशनी में ही झंडा फहराया जा सकता है| अगर किन्हीं कारणों से झंडा फट जाता है या फिर गंदा हो जाता है तो उसे तुरंत बदला जाता है, लेकिन यह काम भी सूरज की रोशनी में ही किया जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *