भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण के लिए 1,50,000 डालर की घोषणा की

भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण कोष में 1,50,000 अमरीकी डालर के योगदान की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने यह घोषणा की।

मुख्य बिंदु

संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण कोष में 1,50,000 डॉलर के योगदान की घोषणा तिरुमूर्ति द्वारा की गई। उन्होंने घोषणा की कि भारत इस फण्ड की गतिविधियों के लिए राशि प्रदान करेगा। संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण कोष ने शांति स्थापना गतिविधियों के लिए 2020-24 की रणनीति बनाई है और इस रणनीति के लिए 5 वर्षों में 1.5 बिलियन डॉलर की आवश्यकता होगी। अब तक, संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण कोष ने 60 से अधिक देशों में 1.2 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का योगदान दिया है। संयुक्त राष्ट्र के 2020-2024 की रणनीति के समर्थन के लिए 39 सदस्य देशों ने 439 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक योगदान दिया है।

संयुक्त राष्ट्र शांति कोष  (UN Peacebuilding Fund)

इसकी स्थापना वर्ष 2006 में की गयी थी, यह शांति स्थापना के लिए बनाया गया एक कोष है। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा की सिफारिशों पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *