भारत के पहले गिलास-फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण किस राज्य में किया जाएगा?

उत्तर – उत्तराखंड

उत्तराखंड में देश के पहले गिलास-फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर किया जाएगा। हाल ही में राज्य सरकार ने इस पुल के डिजाईन को मंज़ूरी दे दी है। इस पुल का निर्माण लक्ष्मण झूले के विकल्प के रूप में किया जाएगा, पिछले वर्ष लक्ष्मण झूले को बंद किया गया था। इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। इस पुल के फर्श के लिए पारदर्शी कांच का उपयोग किया जाएगा। इस प्रस्तावित पुल की कुल लम्बाई 132.3 मीटर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *