भारतीय पेट्रोलियम संस्थान का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

उत्तर – देहरादून

प्लास्टिक वेस्ट को डीजल में तब्दील करने के लिए भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक प्लांट स्थापित किया। हाल ही में इस प्लांट का उद्घाटन केन्द्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।

मुख्य बिंदु

इस प्लांट में एक टन प्लास्टिक से 800 लीटर डीजल उत्पादित किया जा सकता है। इसके लिए NGO की सहायता से प्लास्टिक एकत्रित किया जाएगा। बड़े स्तर पर यदि प्लास्टिक कचरे से डीजल उत्पादित किया जाता है तो इससे प्लास्टिक कचरा भी कम होगा।

भारतीय पेट्रोलियम संस्थान

भारतीय पेट्रोलियम संस्थान वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् (CSIR) की घटक प्रयोगशाला है, इसकी स्थापना 1960 में की गयी थी। इस संस्थान का कार्य पेट्रोकेमिकल उद्योग, पेट्रोलियम रिफाइनिंग इत्यादि के लिए प्रक्रियाओं तथा उत्पादों का विकास करना है। यह पेट्रोलियम उत्पादों के लिए मानक निर्धारित करने के लिए भी सहायता करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *