भारतीय खेल प्राधिकरण ने किस खेल संघ के साथ मिलकर देश के 7 स्थानों में ‘हाई परफॉरमेंस सेंटर’ की स्थापना करने की घोषणा की है?

उत्तर – हॉकी इंडिया

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने हॉकी इंडिया के साथ मिलकर देश के 7 स्थानों में ‘हाई परफॉरमेंस सेंटर’ की स्थापना करने की घोषणा की है। इन केन्द्रों के द्वारा जूनियर व सब-जूनियर हॉकी खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ मिलेगी। इन केन्द्रों की मॉनिटरिंग हॉकी इंडिया के द्वारा की जायेगी। इन केन्द्रों के द्वारा युवा खिलाड़ियों को ओलिंपिक खेलों के लिए तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *