ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप (Prince Philip) का 99 वर्ष की आयु में निधन

ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप (महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति) का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रिंस फिलिप ने महारानी बनने से पांच साल पहले 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी। वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य कारणों से पीड़ित थे।

प्रिंस फिलिप (Prince Philip)

प्रिंस फिलिप को ड्यूक ऑफ़ एडिनबर्ग भी कहा जाता है। उनका जन्म 10 जून, 1921 को ग्रीस में हुआ था। उनका जन्म ग्रीक व डेनिश शाही परिवार में हुआ था। वे 1939 में रॉयल ब्रिटिश नेवी में शामिल हुए थे। 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ के साथ विवाह से पहले वे ब्रिटिश नागरिक बने थे।

फिलिप ने 2017 में अपनी सार्वजनिक भूमिका से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने सक्रिय वर्षों में, उन्होंने ही पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के लिए कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *