बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के बीच शांति समझौता कब हुआ था?

बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के बीच शांति समझौता 14 दिसम्बर 1995 में बाल्कन युद्ध के बाद हुआ था| इसी के साथ साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध खत्म हो गया था। इस समझौते के तहत बोस्निया को एक राज्य बनाए रखा गया था, लेकिन इसे दो हिस्से में बांट दिया गया था। मुस्लिम और क्रोएशियाई आबादी वाला पहला हिस्सा देश के 51% भूभाग का प्रतिनिधित्व करता था, जबकि सर्ब गणराज्य के पास बाकी का 49% हिस्सा था। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद बोस्निया यूरोप का एकमात्र ऐसा देश था, जहां हुए गृहयुद्ध में दो लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे। कई लाख लोग बेघर हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *