बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 45,000 का आंकड़ा छुआ

4 दिसंबर, 2020 को पहली बार सेंसेक्स ने 45000 का आंकड़ा छुआ। गौरतलब है मार्च में देशभर में लॉकडाउन लगने के बार देश की आर्थिक गतिविधियाँ रुक गयी थी, उस दौरान सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गयी थी। उसके बाद जब लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटता गया तो आर्थिक गतिविधियों में भी तेज़ी आना शुरू हुई। जिसके बाद सेंसेक्स निरंतर उंचाई को छू रहा है।

4 दिसम्बर, 2020 को भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में आरबीआई ने आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार किया।

BSE सेंसेक्स में 30 प्रमुख कंपनियां शामिल है, सेंसेक्स की शुरुआत 1 जनवरी, 1986 को हुई थी। सेंसेक्स को भारतीय स्टॉक बाज़ार की नब्ज़ कहा जाता है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, इसकी स्थापना 1875 में की गयी थी। इसका कार्यालय मुंबई की दलाल स्ट्रीट में स्थित है। ब्रिटिश सरकार ने 1927 में BSE को अस्थायी स्वीकृति प्रदान की थी। भारत सरकार ने 31 अगस्त, 1957 को BSE को स्थायी स्वीकृति प्रदान की थी। वर्तमान में मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार BSE विश्व का 10वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है, इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.7 खरब डॉलर है। BSE में 5000 से अधिक कंपनियों लिस्टेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *