फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2021

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने “फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट, 2021” प्रकाशित किया। UNEP की इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में 2019 में अनुमानित 931 मिलियन टन भोजन बर्बाद हुआ।

मुख्य बिंदु

साझेदार संगठन WRAP के सहयोग से UNEP द्वारा यह सूचकांक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। इस बर्बादी में घरों का योगदान 61%, खाद्य सेवाओं का 26%, जबकि खुदरा क्षेत्र का 13% योगदान है। ओस रिपोर्ट में कुल वैश्विक खाद्य उत्पादन का 17 प्रतिशत बर्बाद होने पर भी प्रकाश डाला गया है। इसके अलावा, उपलब्ध कुल भोजन का 11 प्रतिशत घरों में बर्बाद होता है।

भारत में भोजन की बर्बादी

भारत में घरेलू भोजन  बर्बादी प्रति वर्ष 50 किलोग्राम प्रति व्यक्ति है जो प्रति वर्ष 68,760,163 टन के बराबर है। दूसरी ओर, अमेरिका में घरेलू खाद्य अपशिष्ट प्रति वर्ष 59 किलोग्राम है जो प्रति वर्ष 19,359,951 टन के बराबर है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, चीन में घरेलू भोजन बर्बादी 64 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष है जो एक वर्ष में 91,646,213 टन के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *