‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज अभियान’ क्या है?

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘फिटनेस का डोज़ आधार आधा रोज’ अभियान की सराहना की। इस अभियान की प्रशंसा शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए की गयी है। इस अभियान को फिट इंडिया मूवमेंट के एक भाग के रूप में शुरू किया गया था। इसका शुभारंभ केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने किया था। इस अभियान ने हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में खेल हस्तियों, डॉक्टरों, बॉलीवुड और अन्य मशहूर हस्तियों का समर्थन प्राप्त किया। इस अभियान में भारतीय नागरिकों से हर दिन 30 मिनट की फिटनेस गतिविधियों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत सरकार द्वारा कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए लांच किए गए आरोग्य सेतु अप्पू की सराहना की थी।

‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज अभियान’ की आवश्यकता

भारत में जीवनशैली से जुड़ी हुई बीमारियाँ बढ़ रही हैं। इसमें मोटापा, अवसाद, हृदय रोग, मधुमेह आदि शामिल हैं। चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में 57% से अधिक आबादी अधिक वजन वाली है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में गैर संचारी रोगों के कारण मृत्यु 1990 में 37% से बढ़कर 2016 में 61.8% हो गई है।

फिट इंडिया डायलॉग के दौरान नरेंद्र मोदी ने ‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज अभियान’ का कांसेप्ट लांच किया था।

फिट इंडिया डायलॉग

सितंबर 2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया डायलॉग में अपने विचार साझा किए। यह एक वर्चुअल कार्यक्रम था जिसे फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया गया था। क्रिकेटर विराट कोहली सहित कई हस्तियों ने इस संवाद में भाग लिया।

फिट इंडिया मूवमेंट

इसे 2019 में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था। यह एक बहु-मंत्रालयीय पहल है। इसका उद्देश्य देश के लोगों के दैनिक जीवन में फिटनेस प्रथाओं की शुरुआत करके व्यवहार में बदलाव लाना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस

हर साल हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह को सम्मानित करने के लिए 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत के राष्ट्रपति खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार जैसे पुरस्कार प्रदान करके प्रतिष्ठित एथलीटों को सम्मानित करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *