न्यू फ्रूटफ्लाई प्रजाति ‘युफ्रंटा सिरुवानी’ की खोज की गयी

हाल ही में शोधकर्ताओं ने तमिलनाडु में कोयम्बटूर जिले से फ्रूट फ्लाई (एक किस्म का कीट) की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह नई प्रजाति पश्चिमी घाट में पारिस्थितिक हॉटस्पॉट सिरुवानी के पास पाई गई है। जिसके कारण इस प्रजाति का नाम सिरुवानी के नाम पर ‘यूफ्रंटा सिरुवानी’ रखा गया है।

मुख्य बिंदु

शोधकर्ताओं ने सिरुवानी के पास एक गैर-वन क्षेत्र में Tephritidae परिवार  से संबंधित इस फ्रूट फ्लाई की पहचान की। इस शोध पत्र का लेखन यूके के एल. हैनकॉक, के.जे. डेविड और के. सचिन ने राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो बेंगलुरु और अन्नामलाई विश्वविद्यालय से एच. शंकररमन और वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून से सुधीर सिंह ने किया है। यह फ्रूट फ्लाई पंखों पर ‘वी’ आकार के काले बैंड द्वारा यूफ्रंटा की अन्य प्रजातियों से भिन्न है। यह फ्रूट फ्लाई फलों में अंडे देती है। इस प्रजाति के बारे में अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

वर्तमान में जीनस यूफ्रंटा से फ्रूट फ्लाई की 104 प्रजातियां दुनिया भर में पाई जाती हैं। इन 104 प्रजातियों में से 14 भारत में पाई जाती हैं।  इस नई खोज के निष्कर्ष ‘Zootaxa’ जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

फेयरी फ्लाई

फ्रूट फ्लाई के साथ-साथ अन्नामलाई विश्वविद्यालय के एस. मणिकावसगम और शंकरमन ने सिरुवानी क्षेत्र से एक नई फेयरी फ्लाई की प्रजाति की खोज की है। यह प्रजाति Mymaridae परिवार से सम्बंधित है और इसे ‘ओयोमाइमर हयाती’ (Omyomymar Hayati) नाम दिया गया है। इसका नाम एएमयू के प्रो. मोहम्मद हयात के नाम पर  रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *