नासा ने भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक भव्या लाल को कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया
भारतीय-अमेरिकी भव्या लाल को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा कार्यवाहक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। नासा ने एक बयान में कहा, लाल 2005 से 2020 तक इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एसटीपीआई) में अनुसंधान स्टाफ के एक सदस्य के रूप में कार्य किया है, उनके पास इंजीनियरिंग और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में व्यापक अनुभव है।
मुख्य बिंदु
इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (STPI) में उन्होंने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विश्लेषण सम्बन्धी कार्य किया है।, अंतरिक्ष क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स का सदस्य चुना गया है।
नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन)
नासा अमेरिकी सरकार की स्वतंत्र स्पेस एजेंसी है, इसका गठन 29 जुलाई, 1958 को किया गया था। नासा विश्व की अग्रणी अन्तरिक्ष एजेंसी है इसकी स्थापना में तत्कालीन राष्ट्रपति आइजनहावर का महत्वपूर्ण भूमिका थी। नासा ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण अभियानों पर कार्य किया है। नासा के प्रमुख अन्तरिक्ष अभियान अपोलो, स्काईलैब स्पेस स्टेशन, अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन इत्यादि प्रमुख है।