त्रिपुरारी शरण बने बिहार के नए मुख्य सचिव
हाल ही में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को बिहार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। वे 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। गौरतलब है कि हाल ही में बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन कोविड-19 के कारण हुआ था, उसके बाद बिहार के मुख्य सचिव का पद खाली था।
मुख्य सचिव (Chief Secretary)
मुख्य सचिव किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में सिविल सेवा में सबसे ऊँचा पद होता है। मुख्य सचिव के रूप में किसी आईएएस अधिकारी को नियुक्त किया जाता है। मुख्य सचिव का कार्य अंतर-विभागीय समन्वय करना होता है। मुख्य सचिव राज्य सिविल सेवा बोर्ड के पदेन अध्यक्ष भी होते हैं।
आमतौर पर राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है। मुख्य सचिव की सहायता के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव, विशेष मुख्य सचिव और प्रधान सचिव इत्यादि होते हैं।
मुख्य सचिव का चयन राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है। आमतौर पर राज्य के मुख्य सचिव का रैंक भारत सरकार के सचिव के बराबर होता है।